इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि नेवी में दौड़ कितनी होती है (Navy Mein Dor Kitni Hoti Hai) इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने वाले हैं। इंडियन नेवी में जाना चाहते हैं तो इसके फिजिकल के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है।
जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में 3 सेना होते हैं जल सेना थल सेना एवं वायु सेना यही तीनों सेना मिलकर हमारे देश की पूरी रक्षा करते हैं।
इस आर्टिकल में जो बताने जा रहे हैं वो भारतीय सशस्त्र सेना का एक महत्वपूर्ण अंग है जोकि समुद्र एवं जल मार्ग में होने वाली आक्रमणों से हमारे देश को बचाता है। भारतीय नेवी की ड्यूटी समुद्र में होती है।

हम लोग जानने वाले हैं कि नेवी में दौड़ कितनी होती है– Navy Mein Dor Kitni Hoti Hai, नेवी के फिजिकल में क्या क्या होता है, नेवी में नौकरी कितने साल की होती है, नेवी के लिए योग्यता, नेवी में काम क्या होता है? इत्यादि जैसे सवालों के बारे में जानेंगे।
जो स्टूडेंट्स देश की सुरक्षा एवं सेवा में इंटरेस्ट रखने वाले युवाओं के लिए इंडियन नेवी काफी अच्छा केरियर का विकल्प माना जाता है।
डिफेंस के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए सबसे ज्यादा फिजिकल योग्यता पर ज्यादा ध्यान देना होता है, इसके साथ ही पढ़ना भी पड़ता है।
आइए अब जानेंगे कि नेवी में दौड़ कितनी होती है (Navy Mein Dor Kitni Hoti Hai) यानी की कितने समय में कितने KM दौड़ कराए जाते हैं।
नेवी में दौड़ कितनी होती है (Navy Mein Dor Kitni Hoti Hai)
नेवी में दौड़ (Running) की बात किया जाए तो 1.6 किलोमीटर की होती है, जोकि समय की बात किया जाए तो 6:30 मिनट में 1.6 Km की दौड़ को पूरा करना होता है।
यदि आप इंडियन नेवी में जाना चाहते हैं तो नेवी के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट (Physical Fitness Test) में पास करना अनिवार्य है और इसे पास करने के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6:30 से 8:00 मिनट में पूरी करनी होती है।
20 बार उठक-बैठक करना होता है तथा 10 पुश-अप पूरी करनी होती है तभी जाकर फिजिकल फिटनेस टेस्ट में क्वालीफाई कर सकते हैं।
दौड़ | 1.6 Km |
उठक-बैठक | 20 बार |
पुश-अप | 10 पुश-अप |
इसे भी जरूर पढ़ें:–
- आर्मी की नौकरी कितने साल की होती है?
- मर्चेंट नेवी की नौकरी कितने साल की होती है?
- एयरफोर्स की नौकरी कितने साल की होती है?
- 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें?
- गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है?
भारतीय नेवी के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए?
भारतीय नेवी के लिए लंबाई की बात करें तो पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए हाइट अलग-अलग निर्धारित की गई है तो आइए देखते हैं:–
- महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई की बात करें तो यानि की हाइट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए हाइट कम से कम 157 सेंटीमीटर होने चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए चेस्ट यानी कि सीना की बात करें तो न्यूनतम 80 cm होनी चाहिए।
नेवी के फिजिकल में क्या क्या होता है?
आइए अब जानेंगे कि नेवी के फिजिकल में क्या क्या होते हैं कुछ जरूरी चीजों के बारे में नीचे बताया गया है कि नौसेना के लिए शारीरिक योग्यता:– (Physical Requirements)
- महिला उम्मीदवारों के लिए 152 सेंटीमीटर होने चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए 157 सेंटीमीटर होना चाहिए।
- उम्मीदवार को पूर्ण रूप से फिट होना अनिवार्य है।
- कैंडिडेट के बॉडी में किसी प्रकार के कोई फ्रैक्चर नहीं होने चाहिए।
- उम्मीदवार की आंखें बिल्कुल ठीक होनी चाहिए यानी की कलर ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के शरीर में किसी भी प्रकार का कोई टैटू नहीं होने चाहिए।
नेवी में नौकरी कितने साल की होती है?
यदि आपके मन में भी है कि इंडियन नेवी में यदि सर्विस करना चाहते हैं तो सर्विस की अवधि कितने साल की होती है तो मैं उन लोगों को बताना चाहूंगा कि 15 साल की होती है। नेवी में 15 साल तक सर्विस कर सकते हैं बाद में इसे बढ़ा भी सकते हैं।
भारतीय नौसेना के पद कौन कौन से है?
भारतीय नौसेना में कई सारी पोस्ट होते हैं अलग-अलग योग्यताओं के अनुसार अलग-अलग पदों की नियुक्ति की जाती है उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार उन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं तो आइए देखते हैं वह पद कौन-कौन से हैं:–
- कमांडर (Commander)
- लेफ्टिनेंट कमांडर (Lieutenant Commander)
- कैप्टन (Captain)
- कोमोडोर (Commodore)
- लेफ्टिनेंट (Lieutenant)
- सब लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant)
- रीयर एडमिरल (Rear Admiral)
- वाइस एडमिरल (Vice Admiral)
इंडियन नेवी के लिए योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 50% अंक से पास करना अनिवार्य है।
- 12वीं कक्षा में अंग्रेजी (English), रसायन विज्ञान (Chemistry) और भौतिकी विज्ञान (Physics) सब्जेक्ट होना चाहिए।
- भौतिकी एवं रासायनिक विज्ञान में 70% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना चाहिए।
नेवी की तैयारी कैसे करें?
- सबसे पहले एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझे
- नेवी की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाना अनिवार्य यानी कि रूटिंग बनाकर पढ़ाई करें
- पिछले वर्षों के परीक्षा पत्रों को देखें एवं उन्हें हल करने का अभ्यास करें
- जिस विषय पर आपका कमजोरी है उस विषय पर ज्यादा ध्यान दें
- तैयारी करने के लिए इंडियन नेवी के लिए कोचिंग ज्वाइन करें
- शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें एवं प्रतिदिन सुबह को व्यायाम जरूर करें
- नेवी की तैयारी के लिए फिजिकल फिटनेस की तैयारी जरूर करें
FAQ’S:–
प्रश्न : नेवी में लंबाई कितनी होनी चाहिए?
उत्तर– इंडियन नेवी में पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 157 सेंटीमीटर एवं महिला कैंडिडेट के लिए ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए जबकि उम्मीदवार की छाती की बात किया जाए तो 80 cm मांगा जाता है।
प्रश्न : नेवी के लिए कितना वेट चाहिए?
उत्तर– नेवी के लिए वेट की बात किया जाए तो 50 Kg न्यूनतम होने चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उम्मीदवारों की वजन कम से कम 50 किलो होनी चाहिए।
प्रश्न : नेवी में कितने परसेंट चाहिए?
उत्तर– 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 50% परसेंट अंकों के साथ पास करना अनिवार्य है।
FINAL WORDS:–
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आज का यह आर्टिकल नेवी में दौड़ कितनी होती है (Navy Mein Dor Kitni Hoti Hai) पसंद जरूर आया होगा। यदि दोस्तों यह आर्टिकल आपको वाकई में पसंद आया है तो अपने साथियों को भी जरूर शेयर कर दें ताकि उन्हें भी इंडियन नेवी के बारे में जानकारी मिल सके।
इंडियन नेवी में रनिंग कितनी होती है एवं कितने समय में पूरा किए जाते हैं? यदि इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं।