बीटेक करने के फायदे | B Tech Karne Ke Fayde

4/5 - (3 votes)

कई सारे विद्यर्थियां बीटेक करने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि बीटेक करने के फायदे (B Tech Karne Ke Fayde) क्या क्या होते हैं यदि उनमें से एक आप भी है। 

और आप जानना चाहते हैं कि बीटेक के फायदे क्या है? तो हमारे इस आर्टिकल में बने रहिए क्योंकि हम पूरी जानकारी देने वाले हैं।

जैसे की हम सभी लोग जानते हैं कि हमारा देश भारत निरंतर विकास की गति की ओर बढ़ रही है नए-नए टेक्नोलॉजी एवं नए-नए कंपनियां तथा स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं।

बीटेक करने के फायदे | B Tech Karne Ke Fayde
बीटेक करने के फायदे | B Tech Karne Ke Fayde

जब भी टेक्नोलॉजी का बात आता है इसमें मुख्य योगदान इंजीनियरों का होता है यदि आप भी B.Tech कर लेते हैं तो आप एक इंजीनियर बन जाएंगे।

और आप भी हमारे देश की विकास के लिए योगदान देने के लिए सक्षम हो जाएंगे। कई सारे ऐसे कंपनियां हैं जो स्टूडेंट्स बीटेक करते हैं उन Student के लिए ऑफर लाते हैं और अच्छे पैकेज के साथ उन्हें Job देते हैं।

इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि बीटेक करने के फायदे एवं नुकसान क्या क्या है, बीटेक क्या है, बीटेक कैसे करें,  बीटेक करने के बाद सैलरी कितनी मिलती है,  बीटेक करने के बाद क्या करें इस तरह तमाम सवालों के बारे में हम विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बीटेक करने के फायदे (B Tech Karne Ke Fayde)

यदि आप इंजीनियरिंग में बीटेक कर लेते हैं तो B Tech करने के बाद कई सारे फायदे हैं जैसे कि हमने नीचे बताया है:–

  • बीटेक की डिग्री करने के बाद कई सारे जॉब के अवसर मिलते हैं।
  • B.Tech करने के बाद उच्च पद एवं अच्छी सैलरी वाली जॉब भी मिलते हैं।
  • बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरियां कर सकते हैं जैसे कि SSC CGL, Bank, IAS, Teaching, Engineering, Scientists etc.
  • यदि आप बीटेक करने के बाद पढ़ाई करना चाहते हैं तो M.Tech, Master of Engineering, Master In Science, MBA जैसे कोर्स कर सकते हैं। 
  • बी टेक टेक्नोलॉजी से संबंधित एक उच्च स्तर का कोर्स है इसमें स्टूडेंट्स को बहुत सारा नॉलेज दिया जाता इसके साथ ही नए-नए स्किल को सीखता है।
  • B Tech करने से आप इतना काबिल बन जाते हैं कि यदि आप खुद की कंपनी या बिजनेस चालू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। 

बीटेक करने के नुकसान (B.Tech Karne Ke Nuksan)

जैसे की हम सभी लोग जानते हैं कि कोई भी काम करने पर उसके फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं उसी प्रकार B.Tech करने के नुकसान भी है:–

  1. बीटेक करने के लिए काफी पैसे खर्च होते हैं।
  2. बीटेक की अवधि किसी दूसरे कोर्स की तुलना में अधिक होता है।
  3. B Tech किसी दूसरे कोर्स की तुलना में थोड़ा कठिन होता है।
  4. बीटेक की कॉलेज की बात किया जाए तो नॉर्मली शहरों में ही होता है। 

बीटेक क्या होता है?

B.Tech का फुल फॉर्म Bachelor of Technology (बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी) होता है। जिसमें कि इंजीनियरिंग से संबंधित स्नातक की डिग्री कोर्स है।  

जो लोग अक्सर सवाल करते हैं कि बीटेक कितने साल का होता है तो उन लोगों को मैं बताना चाहूंगा कि बीटेक कोर्स की अवधि 4 साल की होती है बीटेक के कोर्स में विभिन्न प्रकार के ब्रांच होते हैं।  

जैसे कि:– सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग इत्यादि ब्रांच होते हैं आप अपने अनुसार ब्रांच का चुनाव करके  इंजीनियरिंग कर सकते हैं।  

नीट एग्जाम के बाद क्या करें?
नीट में कितने चांस मिलते है?
एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए?
बीएससी नर्सिंग के लिए नीट जरूरी है क्या?

बीटेक कैसे करें?

बीटेक में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करना होगा जिसमें की साइंस स्ट्रीम के साथ Physics, Chemistry, Math विषय होना अनिवार्य है।  

इसके अलावा 12वीं कक्षा में 60% अंकों के साथ पास करना अनिवार्य होता है। यदि आप बीटेक के शीर्ष कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इसके लिए JEE Entrance Exam में क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 

यह जो एंट्रेंस एग्जाम है कठिन होते हैं यदि आप जी इंट्रेंस में अच्छे अंको के साथ पास कर लेते हैं तो आपको IIT एवं NIT जैसे शीर्ष कॉलेजों में दाखिला मिल जाएंगे।  

बीटेक के बाद सैलरी कितनी मिलती है? (B.Tech Ki Salary Kitni Hoti Hai)

बीटेक करने के बाद सैलरी लगभग 30,000 से लेकर ₹40,000 तक प्रति महीने मिलते हैं। आपकी सैलरी निर्भर करता है कंपनी के ऊपर आपको किस कंपनी में जॉब मिले हैं। किसी अच्छे कंपनी में यदि जॉब मिल जाते हैं तो आपको शुरुआती तौर पर 70,000 से ₹80,000 प्रति महीने मिल सकते हैं।

जो स्टूडेंट भारत के शीर्ष कॉलेजों से आईआईटी करते हैं तो उन लोगों को एप्पल, गूगल, ऐमजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल जैसी बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों में जॉब मिलते हैं इनकी सैलरी की बात करें तो 30 से 40 लाख तक प्रतिवर्ष पैकेज मिलते हैं। 

बीटेक करने के बाद क्या करें?

B.Tech करने के बाद कई सारे विकल्प मिलते हैं, आपके ऊपर निर्भर करता है आप क्या करना चाहते हैं:–

  1. बीटेक करने के बाद जॉब्स (Jobs) कर सकते हैं। 
  2. बीटेक करने के बाद उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त कर सकते हैं। 
  3. बीटेक करने के बाद खुद का बिजनेस (Business) कर सकते हैं।

1. बीटेक के बाद नौकरियां 

यदि आप बीटेक करने के बाद जॉब करना चाहते हैं तो कर सकते हैं आपको दोनों ही क्षेत्र में अवसर मिलते हैं चाहे आप सरकारी तथा प्राइवेट क्षेत्र में जा सकते हैं। अगर आप आगे की पढ़ाई करने के लिए सक्षम नहीं है तो आपके लिए जॉब करना ही बेहतर साबित हो सकता है। 

2. बीटेक के बाद कोर्स 

यदि आप बीटेक करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं ताकि अच्छे बड़े इंटरनेशनल कंपनी में जॉब पा सके तो इसके लिए आप M.Tech, Master of Engineering, Master In Science, MBA  जैसे कोर्सों को कर सकते हैं।

3. बीटेक के बाद बिजनेस 

जो स्टूडेंट्स चाहते हैं कि हम जॉब ना करें तो उन लोगों के लिए सबसे बड़ा अवसर मिलता है कि वह बीटेक करने के बाद खुद का बिजनेस कर सकते हैं आज के समय पर कई सारे ऐसे स्टूडेंट्स है जोकि नौकरी करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं वह सिर्फ खुद का बिजनेस करने के लिए रुचि रखते हैं।

बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरी

बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरियां उपलब्ध है जैसे कि:–

  • SSC CGL
  • Railway
  • Bank
  • IAS/IPS/IFS
  • Teaching
  • Scientists
  • Engineering etc…

बीटेक के शीर्ष कॉलेजों की सूची (B.Tech Top College List In Hindi)

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), नई दिल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – (IIT), खड़गपुर
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU), चंडीगढ़
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM), चेन्नई
  • आईआईटी बॉम्बे – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुम्बई
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT BHU)वाराणसी
  • बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा
  • न्यू होरिजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (NHCE), बंगलोर
  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी
  • सेंट एंड्रयूज़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (SAITM), गुड़गांव
FAQ’S:

Q 1. बीटेक के बाद सैलरी कितनी मिलती है?

ANS– बीटेक के बाद सैलरी लगभग 30,000 से लेकर ₹40,000 तक प्रति महीने मिलते हैं। 

Q 2. बीटेक करने के बाद क्या करें?

ANS– बीटेक करने के बाद जॉब्स (Jobs), उच्च शिक्षा (Higher Education), बिजनेस (Business) कर सकते हैं।

Q 3. बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरी कौन-कौन से हैं? 

ANS– SSC CGL, Bank, Railway, IAS/IPS/IFS, Teaching, Scientists, Engineering etc….

FINAL WORDS:–

उम्मीद करता हूं कि बीटेक करने के फायदे क्या क्या होते हैं इनके बारे में आप लोगों को विस्तार से जानकारी मिल चुका है यदि इस लेख से संबंधित आप लोगों के मन में किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं।

बीटेक करने के फायदे (B Tech Karne Ke Fayde), बीटेक के बाद सैलरी कितनी मिलती है, बीटेक करने के बाद क्या करें, बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरी, बीटेक के बाद कौन सा कोर्स करें?

बीटेक करने के फायदे | B Tech Karne Ke Fayde

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now